
रायपुर:खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश में 16 नवंबर शाम 7 बजे तक 5,64,470 क्विंटल धान का उपार्जन हो चुका है। किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो, इसके लिए 3,100 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि 2,847 केंद्रों पर टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों को समय पर टोकन, सुगम खरीदी व्यवस्था और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।








