रायपुर:23 वीं राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 12 सितंबर से बालोद में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिले एवं 05 यूनिट के बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता भारतीय भारोत्तोलन संघ के न्यू वजन वर्ग समूह में आयोजित होगी जिसमें बालक के 08 एवं बालिका के 08 वर्ग समूह होंगे,, प्रतियोगिता में 12 सितम्बर शाम 5 बजे मैनेजर मीटिंग एवं टैक्निकल मीटिंग होगा जिसमें खेल के नए नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 13 सितंबर को सुबह 07 बजे 44kg बालिका का वजन लिया जाएगा,, जिसका प्रतियोगिता सुबह 09 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।।। एसी तरह 08 बजे बालक 56kg ग्रुप का वजन ले कर 11 बजे प्रतियोगिता शुरू किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 12 बजे होगा। एवं 14 सितंबर को संघ के अध्यक्ष विजय बघेल समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
इसी प्रतियोगिता के आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन के टीम का चयन किया जाएगा जो दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मोदी नगर ( उत्तरप्रदेश ) में भाग लेगी।यह जानकारी संघ के महासचिव डॉ राजेश जंघेल ने दी है।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
- शंकराचार्य आश्रम में चातुर्मास व्रत- सम्पूर्ति सभा का आयोजन कल
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का योगेश तिवारी ने किया, आत्मीय स्वागत
- गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण
- जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान







