रायपुर:कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।एडीएम एवं एएसपी ने समाज के नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण तरीके त्यौहार मनाने की अपील की।चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ डीजे और पटाखों पर प्रतिबंध, हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।






