रायपुर:बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता एवं बस्तर की संस्कृति को समेटे राष्ट्रीय उद्यान को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किए जाने हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा विगत दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्क के डायरेक्टर श्री धम्मशील गणवीर द्वारा बताया गया कि कार्यशाला में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वैश्विक विरासत नामांकन के लिए कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई।वैश्विक विरासत हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के नामांकन के लिए विशेषज्ञ द्वारा अनेक मानदंड बताए गए एवं ओयूवी निर्धारण के विषय पर चर्चा की गई।

ब्रेकिंग
- नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल
- युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री
- सुविधाओं के आभाव में पढ़ाई प्रभावित बच्चे आंदोलन को बाध्य – कांग्रेस*
- प्रदेश में अपराधी बेलगाम और कानून व्यवस्था बदहाल – दीपक बैज
- संयमी पुरुष में प्रसाद और क्रोध दोनों रहते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज






