


रायपुर :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित हेल्थ एक्सपो (Medex-2023) का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडियन मेडिकल एशोसिएशन (IMA), इंडियन डेंटल एशोसिएशन (IDA) और एशोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स – इंडिया (AHPI) के छत्तीसगढ़ चैप्टर के सहयोग से इस तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है।
14 जून से 16 जून तक चलने वाली इस एक्सपो में मेडिकल उपकरण, लैब उपकरण, मेडिकल फर्नीचर, मेडिकल क्लोदिंग (Clothing) तथा कन्ज्युमेबल्स (Consumables) बनाने और इनकी आपूर्ति करने वाली देश-विदेश की नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।








