

रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना से पढ़ाई कर रहे एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए मददगार साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर युवा स्वयं को प्रशिक्षित कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षा के लिए आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बन रहे हैं।
राज्य के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चैनपुर में रहने वाली मीनू चौरसिया भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी होटल में काम करते हैं और हमारा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सुश्री मीनू ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता मिलने से प्रतियोगी परीक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की पाठ्य सामग्री व परीक्षा फॉर्म भरने में काफी मदद मिल रही है।







