
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “यह बहुत ही दुख की बात है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर अपने देश के प्रति, देश की संवैधानिक संस्था के प्रति इस प्रकार से झूठ फैलाने का प्रयास करते हैं. यह बहुत ही निंदनीय है। मेरे अनुसार बार-बार चुनाव हारने के बाद उनके ऊपर जो असर हुआ है उसी वजह से वे ऐसी हरकत कर रहे हैं। कोई भी देशभक्त इस प्रकार से अपने देश को विदेश में जाकर बदनाम नहीं करता है। राहुल गांधी जिस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं उससे उनके चरित्र पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया है. दुनिया भर में देश की बदनामी करके वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं इससे उनका ही पद छोटा होता जाएगा।”










