
रायपुर:राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड में शामिल “कलारिपयात्तु” खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए कोरबा के विवेक सिंह ने हाई किक इवेन्ट (5.6 फीट hight के नीचे के वर्ग में) में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को 8.9 फीट की ऊंचाई पर किक लगाकर स्वर्ण पदक जीत कर कलारिपयात्तु खेल में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।
जिला कलरीपायतु संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन, सचिव अमन यादव ने प्रदेश संघ के सचिव एवँ छ ग कोच कमलेश देवांगन ने बताया कि पुलिस लाइन, रोशनबाद, हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित कलरीपायतु खेल में हाई किक इवेन्ट में स्वर्ण पदक विजेता विवेक सिंह ने 16वीं राष्ट्रीय कलरीपायतु चैंपियनशिप केरल 2024 – 25 में भी स्वर्ण जीता था। कोरबा की रिशा नैन ने 60 से 80 kg फाइट इवेन्ट (कोइपोरू – unarmed combat) में काँस्य पदक जीता वही कोरबा की ही अनिता जांगड़े ने 5.6 फीट से ऊपर के वर्ग के हाई किक इवेन्ट में छत्तीसगढ़ को काँस्य पदक दिलाकर छत्तीसगढ़ के कुल पदकों की संख्या को चार तक पहुंचाया।






