दहरादून: उत्तराखंड में चल रही 38वीं नेशनल गेम्स के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिधित्व करते हुए रायपुर के विजय महेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग के पुरुषों के 55 कि.ग्रा वजन वर्ग में कोच श्री.अजयदीप सारंग(अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व NIS, प्रशिक्षक के सफल प्रशिक्षण में नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए,स्नैच 105-कि.ग्रा,क्लीन एंड जर्क-143 कि.ग्रा, कुल-248 कि.ग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। विजय महेश्वरी ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ वजन उठाते हुए यह पदक जीतने में कामयाबी हासिल कर नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए वेटलिफ्टिंग खेल के पुरुष वर्ग में 10 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के दूसरे खिलाड़ी बने है, विदित हो कि इससे पहले 35वीं राष्ट्रीय खेल 2015 केरल में वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रनिधित्व कर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था l रुस्तम सारंग छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय खेलो के पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थेl
जय सतनाम व्यायाम शाला में अभ्यास करने वाले इस खिलाड़ी तथा प्रशिक्षक को रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक .रज्जन श्रीवास्तव,.राजेंद्र सिंह यादव, श्री.बुधराम सारंग, . ऐवन जैन, अध्यक्ष .राधेश्याम साहू, व .संजय कोपुलवर,.चैतराम अग्रवाल, .दीपक यादव, .नवीन देवदास, .ओम चौहान एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।







