*
रायपुर :.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन योग शिविर एवं बॉस्केटबॉल व वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ है। यह शिविर 21 जून तक विप्र कॉलेज के प्रांगण एवं मैदान में संचालित होगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विप्र कॉलेज के हरियाली से युक्त परिसर में योग शिविर एवं विभिन्न खेल प्रशिक्षण शिविर के श्रृंखला में इस वर्ष बॉस्केटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।योगाचार्य संजू कश्यप सुबह 7:00 से 8:00 योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक बॉस्केटबॉल एवं वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर ज्ञानेंद्र भाई के निर्देशन में संचालित हो रहा है ।उपयुक्त शिविरों में बड़ी संख्या में छात्र एवं आमजन उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
- शंकराचार्य आश्रम में चातुर्मास व्रत- सम्पूर्ति सभा का आयोजन कल
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का योगेश तिवारी ने किया, आत्मीय स्वागत
- गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण
- जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान







