रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विप्र कला , वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित ईंटर कॉलेज सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में छत्तीसगढ़ कॉलेज को यूटीडी ने 5-2 से हराकर विप्र ट्रॉफी जीता।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. रीता वेणुगोपाल संचालक ,शारीरिक शिक्षा विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को विप्र ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का हिस्सा है ,और विशेष कर लड़कियों को कोई ना कोई गेम जरूर खेलना चाहिए। क्योंकि जीवन में सफलता के लिए उन्हें भी शारीरिक दक्षता की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा विभाग के खेल समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी रूपेंद्र सिंह चौहान ने समापन अवसर पर कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण स्रोत है ।अगर आज के बच्चे मैदान में खेलेंगे तो तन मन से स्वस्थ रहने के साथ मोबाइल के बुरे प्रभाव से भी बच सकते हैं।

इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में मेजबान विप्र कॉलेज सहित पं. रविशंकर शुक्ला महाविद्यालय से संबद्ध आठ महाविद्यालय की टीम ने हिस्सा लिया ।
इसके बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को विप्र ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। यूटीडी के आर्यन ताम्रकार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।दो दिन चले प्रतियोगिता के आधार पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सॉफ्ट बॉल टीम का गठन किया गया।

इस अवसर पर कुरूद से शहनाज, धरसीवां से राकेश, महासमुंद से दिलीप लहरे और सेंचुरी सीमेंट महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी पुनेन्द वर्मा उपस्थित रहे। ऑफिशियल टी.एन. रेड्डी, आयोजन सचिव राजेश तिवारी, डॉ. कैलाश शर्मा और ज्ञानेंद्र भाई का सफलतापूर्वक प्रतियोगिता आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।







