
बेमेतरा:सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में श्री रूद्र महायज्ञ एवं लिंग पुराण की कथा एवं महाशिवरात्रि में महारूद्राभिषेक के साथ प्रतिष्ठा क्रम का श्रीगणेश होगा। यह जानकारी देते हुए सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के प्रमुख दंडीसन्यासी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद: सरस्वती ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी 16 फरवरी रविवार से त्रयोदशी 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में “परमाराध्य परमधर्माधीश” उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज “१००८” विराजमान रहेंगे।उन्होंने कहा कि पंचमी से द्वादशी 17 से श्री रूद्र महायज्ञ एवं लिंग पुराण की कथा एवं महाशिवरात्रि में महारूद्राभिषेक के साथ प्रतिष्ठा क्रम का श्रीगणेश होगा।











