रायपुर: 11 से 14 नवंबर 2024 तक गुवाहाटी, असम में आयोजित हुई 20 वीं अखिल भारतीय बीएसएनएल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 में राजधानी रायपुर के अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर अजय दीप सारंग ने 89 किलोग्राम वजन वर्ग की प्रतियोगिता में 95 किलोग्राम स्नैच, 116किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक के साथ *बेस्ट लिफ्टर ऑफ बीएसएनएल 2024* का खिताब अपने नाम किया।
क्रीड़ा निरीक्षक के पद पर कार्यरत अजय दीप सारंग का बीएसएनएल छत्तीसगढ़ परिमंडल के लिए अब तक नौ स्वर्ण पदक एवं 5 बार बेस्ट लिफ्टर ऑफ बीएसएनएल का खिताब जीत चुके हैं।उनके इस उपलब्धि के लिए बीएसएनएल छत्तीसगढ़ परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक विजय कुमार छबलानी, प्रधान महाप्रबंधक कुश मनहर, प्रधान महाप्रबंधक कुलरंजन कुजूर, प्रधान महाप्रबंधक टी के मरकाम, महाप्रबंधक भूमिका गुप्ता, महाप्रबंधक नितिन केशकर, संयुक्त महाप्रबंधक लोचन सिंह नायक, सहायक महाप्रबंधक रविशंकर ठाकुर एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ने अजय दीप सारंग एवं टीम के मैनेजर ए के संतोष को बधाई देकर शुभकामनाएं दिए।
उक्त जानकारी परिमंडल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंडल के सचिव रविशंकर ठाकुर, सहायक महाप्रबंधक ने दी है।








