कोण्डागांव: जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम राणापाल में 41वीं आईटीबीपी बटालियन के कैंप में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। माओवाद से प्रभावित इस क्षेत्र में तैनात जवानों को क्षेत्र की महिलाओं ने राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस आयोजन में रक्षाबंधन का उत्सव न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बना, बल्कि जवानों के लिए अपनेपन का संदेश भी लेकर आया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं ने भी जवानों को राखी बांधकर उनका मान बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है।

ब्रेकिंग
- नेवनारा में कल 30 अगस्त को रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन : योगेश तिवारी
- गुरु का वचन कल्याणकारी : स्वामी डॉ.इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज
- छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज
- विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन









