रायपुर: सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर योगेश तिवारी को बधाई देते हुए पार्टी की सतत सेवा के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरणा दी।मुख्यमंत्री ने स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने शहीद स्मारक भवन में प्रतिभावान निशक्तजनों के सम्मान समारोह आयोजन की प्रसंशा की।








