
रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के द्वारा वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन तत्वावधान में तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन, पीडिम, मापुसा, गोआ (भारत) में किया गया।
छ ग खेल जगत के लिए अत्यंत हर्ष एवँ गर्व का विषय है कि रायपुर से प्रियंका साहू तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में म्यूजिकल एकल इवेन्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता।पुरुस्कार वितरण थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सुमनाक्षर और महासचिव रविंदर सिंह ने किया।
दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू को TIF (थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन) ने वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप हेतू फीमेल टेक्निकल पैनल प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व निर्वहन किया और कु पूनम साहू ने मैनेजर का दायित्व निर्वहन किया।







