रायपुर:


छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा अपने कोर्ट हाल में न्यायमूर्ति राकेश माहन पाण्डेय साहब, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल साहब को शपथ दिलाई गई।
न्यायमूर्ति श्री राकेश माहन पाण्डेय द्वारा स्थायी जज के रूप में तथा न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल द्वारा एडिशनल जज के रूप में शपथ ली गयी। इस अवसर पर समस्त न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित रहे।








