
नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी 24 अप्रैल को एक कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रही है, जिसमें SC-ST वर्ग के सशक्तिकरण पर चर्चा की जाएगी।इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे।
यह जानकारी देते हुए SC विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोठिया ने कहा कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जो गारंटी दी है, ऐसा किसी ने नहीं किया।कांग्रेस जो कहती है, उसे पूरा कर दिखाती है।









