रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें सरगुजा से शशि सिंह, राजगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर से बीरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। चार में से तीन सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।