
नई दिल्ली:कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य सुप्रिया श्रीनेत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा विवाह का सूत्र बहुत ही पवित्र होता है।आपसी विश्वास और मोहब्बत पर टिका हुआ यह वो रिश्ता है जो खून का ना होने के बावजूद भी उससे ज़्यादा प्रगाढ़ और जीवन में बाक़ी सारे रिश्तों की नींव है।
उन्होंने कहा आज BJP के एक भद्दे विज्ञापन ने फिर से साफ़ कर दिया है कि उनकी रूढ़िवादी आँखों में औरत का वजूद लहंगा पहन, दुल्हन बन कर एक दूल्हे को प्रभावित करना ही है।लेकिन दूल्हा ढूँढने और लोकतंत्र में अपना प्रतिनिधि चुनने में अंतर है।वैसे दूल्हा तो कोई भी बन जाये – बस दाम्पत्य धर्म को निभाना ज़रूरी है








