
रायपुर:नई शिक्षा नीति-2020 में निर्धारित मूल्यों के अनुरूप प्रेरणा कार्यक्रम में भारत की विविधता में एकता, वसुदेव कुटुंबकम और मूल्य पर आधारित शिक्षा का समावेश किया गया है। प्रेरणा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का पंजीयन प्रेरणा पोर्टल में 15 मार्च से प्रारंभ हो रहा है।
प्रेरणा कार्यक्रम में प्रत्येक जिले के दो विद्यार्थी जिसमें एक बालक एवं एक बालिका और एक महिला अभिभावक शिक्षक को भी इस कार्यकम में शामिल किया जाएगा। प्रेरणा कार्यक्रम गुजरात राज्य के मेहसाणा जिले के वडनगर शहर में आयोजित होगा। यह प्रायोगिक ज्ञान पर आधारित एक सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण होगा।







