रायपुर:
दशकों से खेती किसानी के काम करते आ रहे बालोद जिले के कोटगांव के किसान श्री दुर्गाराम देशमुख को कभी एहसास भी नहीं हुआ होगा कि उनको धान की आदान सहायता राशि के रूप में एक साथ 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक राशि मिलेंगे। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों इतनी बड़ी राशि का प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम खुशी के मारे फुले नहीं समाए।
धान की आदान सहायता राशि पाकर किसान दुर्गा राम ने विष्णुदेव साय सरकार की खूब तारीफ की। साथ ही इस सरकार को किसानों के सच्चे हितकारी भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख दर्द को समझने वाले मुख्यमंत्री ने हमें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान किया, जो की पूरे देश में सर्वाधिक है।










