रायपुर:

छत्तीसगढ़ के चहुमुंखी विकास के लिए मोदी की गारंटी को पूरा करने हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मोदी की गारंटी में जो भी वादे हैं, उन्हें आगामी 5 साल में हम पूरा करेंगे। हमने 2 महीने की अल्प अवधि में ही जनहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। महतारी वंदन योजना में 70 लाख से ज़्यादा विवाहित महिलाओं ने फॉर्म भरा है। अगले महीने से उनके खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बातें आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में समाचार चैनल भारत 24 द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने चैनल द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पहला निर्णय 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने का लेंगे। वर्तमान सरकार के गठन के तुरंत बाद 14 दिसम्बर को ही पहली कैबिनेट बैठक में इस सम्बंध में निर्णय लिया गया।






