रायपुर:



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शाम राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में समाचार पत्र दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के उत्कृष्ट चिकित्सकों एवं हॉस्पिटल को हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अवार्ड से सम्मानित सभी चिकित्सकों को बधाई दी और सेवा कार्य के लिए उनकी सराहना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य का बेहतरीन ढांचा तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को इलाज की सुगम सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी का पेशा सेवा का कार्य है। इसलिए हम डॉक्टरों को धरती में भगवान का रूप भी कहते हैं।








