रायपुर:

अयोध्या धाम मे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मोहल्लों-मोहल्लों में शोभायात्रा निकाली जा रही है और अयोध्या के कार्यक्रम को लाईव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही भजन मंडलियां सुंदरकाण्ड पाठ सहित भजन गायन की प्रस्तुति देने जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा दुधाधारी मठ, मठपारा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।







