रायपुर:ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गरम रखने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिसकी तासीर गरम होती है.लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, दर्द निवारक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल जैसे कई औषधीय गुण होते हैं. वहीं, इलायची में मैंगनीज, विटामिन के, पोटेशियम, बीटा कैरोटीन और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.चाय से लेकर भोजन बनाने में ऐसे मसालों का इस्तेमाल करते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखे और हमें संक्रमण से बचाए. आज हम इस आर्टिकल में लौंग और इलायची के कितने फायदे हो सकते हैं.लौंग का रंग गहरा भूरा और तेज सुगंधित होती है जो गर्म, अत्यधिक मीठी, तीखी और थोड़ी कसैली होती है.इसका उपयोग आमतौर पर गरम मसाला, सलाद, अचार में किया जाता है. दोनों को साथ में खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है. बार-बार जो लोग बीमार पड़ते हैं लौंग और इलायची का साथ में सेवन करना चाहिए.

ब्रेकिंग
- महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 51% की वृद्धि दर्ज
- विशेष लेख: महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी बन गढ़ रही आत्मनिर्भरता की राह- तेजबहादुर सिंह
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, त्योहार का उत्साह हुआ दोगुना
- 28 अगस्त को सुबह 8 से शाम 3 बजे तक राखी बांधने के लिए विशेष प्रवेश की अनुमति
- मुख्यमंत्री ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की







