बेमेतरा:आज संत नामदेव जयंती कबीरधाम जिले में बड़ी धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाल कर बड़े मंदिर राधाकृष्ण में मनाई गई।
संत शिरोमणि संत नामदेव की जयंती कबीरधाम जिले के सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु गण एवम महिलाएं पूर्व पार्षद विद्या नामदेव के घर से संत श्री नामदेव को बड़ी धूमधाम से बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा 12 बजे निकल कर बड़े मंदिर श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची कार्यक्रम में जिले भर से सामाजिक बंधु लोहारा , बोडला,पिपरिया से पहुंचे थे वहा पर समाज के सभी परिवार ने मिलकर 56, भोग और पूजन आरती की जिसके बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।उसके बाद सभी ने मिलकर श्री प्रसाद ग्रहण किए जिसके पश्चात विद्या नामदेव ने महिलाओं के तरफ से आभार व्यक्त की जिसके बाद जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने समाज के लोगो को अवगत करवाया की हमारा जिला नामदेव समाज सामाजिक भवन निर्माण कार्य कवर्धा में अंतिम निर्माण की ओर है। अगले महीने तक हमारे समाज को मिल जायेगा जो भवन आप सभी का है ।और अब हमे हर महीने की बैठक भी अब से वही करना है। समाज के लोगो का खुद का भवन होने से सुख दुख का आप सभी का कार्य वहा पर किया जा सकेगा।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री
- नवा रायपुर में 2036 पौधों का रोपण: ओलंपिक मेजबानी के समर्थन में अनूठी पहल
- कैबिनेट की बैठक में लिए गए,महत्वपूर्ण निर्णय
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन









