
रायपुर:पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ दौरे में यह वादा किया था कि देश में “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से अगले 5 साल के लिए जरुरतमंदों को निशुल्क राशन मिलेगा।
इस वादे को पूरा करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज यह फैसला लिया है कि 1 जनवरी, 2024 से इस योजना को अगले 5 साल तक बढाकर लगभग ₹11.80 लाख करोड़ का वहन करते हुए केंद्र की सरकार 81 करोड़ देशवासियों की थाली तक अन्न पहुँचाने का काम करेगी।
डॉ रमन सिंह1 कहा गरीब कल्याण की दिशा में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं, अब भारत के वंचित वर्ग अगले 5 वर्षों में भोजन की निश्चिंतता के साथ अपने विकास के लिए आगे बढ़ सकते हैं।








