नई दिल्ली:अपने वजन के हर एक किलो पर करीब 0.8gm प्रोटीन लेना चाहिए।अर्थात अगर 50kg वजन है तो 40gm प्रोटीन।अगर आपका वजन 80 kg है तो 64 gm प्रोटीन।एक 80 kg के एथलीट को, जिसे muscle mass बनाना है, उसे भी हर दिन मात्र 160 gm प्रोटीन चाहिये।इन दोनों परिस्थितियों में अगर आप संतुलित diet लेते हैं तो आपको किसी प्रोटीन पाउडर की ज़रूरत नहीं है।
अंडा,दही,मूँगफली, सोयाबीन, दूध, चिकन इत्यादि प्रोटीन के महत्वपूर्ण श्रोत हैं।एक अंडे में 6 gm प्रोटीन, 100 ग्राम सोयाबीन में करीब 36.5 gm प्रोटीन, 100 ml दूध में करीब 3.6 gm प्रोटीन होता है।प्रोटीन पाउडर का उपयोग तभी करना चाहिए जब आप किसी कारणवश सामान्य आहार नहीं ले सकते हैंअमेरिका में हुए Protein Summit में उन्होंने निष्कर्ष निकाला था की और अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए।हालाँकि उस summit का अधिकांश खर्च एक प्रोटीन पाउडर बनाने वाली कंपनी ने ही किया था !!!






