रायपुर: ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आदरणीय पंकज शर्मा के पक्ष में प्रदेश सचिव कमलेश मिश्रा ने यतियतनलाल वार्ड में बैठक की।
बैठक में कांग्रेस के छाया पार्षद गायत्री जीत सिंह किरण वर्मा एवं बड़ी संख्या में महिलाऐं उपस्थित थीं। कमलेश मिश्रा ने बताया कि सभी ने एक साथ कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा को विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया है।











