रायपुर : छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में अनिवार्य मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं के साथ-साथ छात्रों ने भी प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार मनाने के लिए प्रोत्साहित करते विभिन्न कलाकृति के माध्यम से विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु विप्र कॉलेज में रैली एवं अन्य प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अनिवार्य मतदान के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें अपने परिवार ,समाज एवं घर के आसपास समस्त नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया।

ब्रेकिंग
- बाल अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार होंगे, प्रशिक्षित मानव संसाधन
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स : राज्यपाल
- छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान
- मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ, वृहद वृक्षारोपण
- गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा, आयोजन








