
नई दिल्ली:नेपाल में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई गई है. नेपाल में आए भूकंप का असर भारत में महसूस नहीं किया गया. इसके अलावा अफगानिस्तान में भी 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.अफ़ग़ानिस्तान में फ़ैज़ाबाद के 328 किमी उत्तर पूर्व में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज़ किया गया है.










