नई दिल्ली:इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रमुख से उनका इस्तीफा मांगा है. इजरायल ने UN प्रमुख के उस बयान को लेकर इस्तीफा मांगा है जिसमें उन्होंने गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले को गलत बताया था. इजरायल और हमास के बीच बीते दो सप्ताह से ज्यादा समय से युद्ध जारी है. लेकिन बीते कुछ दिनों में इजरायल ने गाजा पट्टी पर अपने हमलों को और तेज किया है. इजरायल फिलहाल हमास के ठिकानों और उनके आतंकियों को अपना निशाना बना रहा है. इन हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र यानी UN ने इजरायल से युद्ध के नियमों को पालन करने की अपील की थी. UN प्रमुख गुटेरेस ने इजरायल का नाम लिए बगैर कुछ दिन पहले कहा था कि मैं अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के स्पष्ट उल्लंघन के बारे में बहुत चिंतित हूं जो हम गाजा में देख रहे हैं. मैं स्पष्ट कर दूं, सशस्त्र संघर्ष में कोई भी पक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून से ऊपर नहीं है. गुटेरेस ने यह भी कहा कि हमास का हमला ऐसे ही नहीं हुआ क्योंकि फिलिस्तीनियों को बीते 56 वर्षों के कब्जे का सामना करना पड़ा है.

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का हुआ, समापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री
- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस









