नई दिल्ली:इज़रायल जहां दक्षिण मोर्चे से घुसकर गाज़ा में जमीनी हमले की तैयारी में है. वहीं, उत्तर में लेबनान की सीमा पर भी उसे मजबूत मोर्चाबंदी करनी पड़ी है.इज़रायल ने कहा है कि जैसे ही खतरे का सायरन बजे, लोग तुरंत नजदीकी शेल्टर होम में जाएं.इज़रायल ने इसे क्लोज मिलिट्री जोन घोषित कर दिया है. साथ ही इज़रायल ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे ब्लू लाइन(इज़रायल-लेबनान सीमा) के साढ़े चार किलोमीटर के दायरे में न आएं, क्योंकि यहां वे गोलीबारी के शिकार हो सकते हैं. इज़रायल ने अपने नागरिकों से कहा है कि वह शेल्टरों के नजदीक रहें, ताकि हिजबुल्लाह के हमलों की चपेट में आने से बच पाएं. हिजबुल्लाह की ओर से जारी गोलीबारी के बीच एक शख्स की मौत हो गई थी. इसके बाद इज़रायल की ओर से सीमावर्ती इलाके में रहनेवाले लोगों को ये दिशानिर्देश जारी किये गए हैं.

ब्रेकिंग
- बाल अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार होंगे, प्रशिक्षित मानव संसाधन
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स : राज्यपाल
- छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान
- मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ, वृहद वृक्षारोपण
- गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा, आयोजन









