रायपुर:छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 3 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी। श्रीमती कंगाले ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

ब्रेकिंग
- गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकली भव्य ‘संविधान बचाओ मार्च’ रैली
- स्वावलंबी बस्तर अभियान से 5 लाख परिवारों को मिलेगा, आजीविका का संबल
- जनसेवा को प्राथमिकता, संवेदना के साथ सुनी हर पीड़ा
- सिद्धार्थ शंभू से योगेश तिवारी ने की, सौजन्य मुलाकात
- संविधान दिवस पर अंबेडकर चौक में संविधान की रक्षा की ली गई,शपथ









