
रायपुर:श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में परम पूज्य दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में देव उठनी एकादशी का पूजन सम्पन्न हुआ।
देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का भव्य श्रंगार किया गया।पूजन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।









