
रायपुर:आंवला नवमी के पावन अवसर पर माँ गोदावरी आनंद वन परिवार के सभी सदस्यों ने बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।
इस शुभ अवसर पर ट्रस्टी कल्पना योगेश तिवारी के आयोजन में पवित्र आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा माँ लक्ष्मी का पूजन कर सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की गई।
पूजन के पश्चात सभी सदस्यों के लिए प्रेम एवं श्रद्धा से प्रसादी तैयार की गई। सभी ने एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की और आपसी प्रेम, एकता एवं पारिवारिक सद्भाव के साथ इस पावन पर्व की खुशियाँ साझा कीं।माँ गोदावरी आनंद वन में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी भारतीय सनातन परंपराओं, संस्कारों और आपसी आत्मीयता को सुदृढ़ करने का सुंदर माध्यम हैं।









