
रायपुर:नवा रायपुर में स्थापित देश का पहला डिजिटल जनजातीय संग्रहालय। छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों के शौर्य, बलिदान और संघर्ष की गौरवगाथा का आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत स्वरूप है। यहां जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण एवं प्रदर्शन किया गया है। यह संग्रहालय नई पीढ़ी को जनजातीय इतिहास, महापुरुषों के योगदान और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराने के साथ ही जनजातीय अस्मिता और गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनजातीय विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।










