
रायपुर:धमतरी जिले के ग्राम सोरीद भाठ के किसान एकांत पाण्डेय ने घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर भटगांव उपार्जन केंद्र में पहले ही दिन 58 क्विंटल धान बेचा। बार-बार केंद्र आने की परेशानी से राहत मिली और समय व परिवहन खर्च की बचत हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार डिजिटल सुविधाओं से धान खरीदी को सरल, सुगम और किसान हितैषी बना रही है।









