
रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना है। यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे नागरिक, युवा और पर्यटक चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी, सिरपुर, भोरमदेव, मैनपाट और डोंगरगढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी ले रहे हैं।
पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट्स, ठहरने की सुविधाओं और बुकिंग प्रक्रिया को लेकर भी लोगों में खास उत्साह है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध लोकसंस्कृति से रूबरू होकर लोग अपनी अगली यात्रा की योजना बना रहे हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। पर्यटन का विस्तार स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
आइए, राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को जानें और अपनी अगली यात्रा का गंतव्य चुनें।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है।









