सक्ती: जिले के चंद्रपुर में महानदी के तट पर स्थित माँ चंद्रहासिनी मंदिर छत्तीसगढ़ की अटूट आस्था और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। भक्तिभाव और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा यह पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है।
प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने की योजना में माँ चंद्रहासिनी धाम को शामिल किया गया है। सुशासन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के आस्था केंद्रों को नई पहचान देने, धार्मिक विरासत को सहेजने और पर्यटन विकास को गति देने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।








