
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘विकसित भारत संकल्प का आयोजन के बाद चारों विकासखंडों से होकर 13 मंडलों तक पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को बेमेतरा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेमेतरा श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुईं और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, बेमेतरा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राष्ट्रीय संबोधन को उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से सुना गया। चारों विकासखंडों से होकर 13 मंडलों तक पहुंचेगी यात्रा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुरू की गई सेवा ज्योति यात्रा बेमेतरा जिले के चारों विकासखंडों—बेमेतरा, नवागढ़, साजा एवं बेरला से होकर गुजरेगी। यात्रा इन विकासखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जिले के 13 मंडलों तक पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों का यह पड़ाव सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा की भावना को और मजबूत करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नवागढ़ विधायक दयाल दास बघेल तथा केशशिल्पी बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निवाणी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा होरीलाल सिन्हा, जितेंद्र साहू, मूलचंद शर्मा, युगल देवांगन, केशव साहू, राजू देवांगन, विकास तंबोली, गोविंद पटेल, पोषण वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए सेवा और जनकल्याण का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी यात्रा सेवा ज्योति यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर जिले के विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और निरंतर समर्पण की भावना है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने का माध्यम है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








