
रायपुर:मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष में हाई-टेक निगरानी से ग्रामीणों के लिए सफर को सुरक्षित, नियमित और सुविधाजनक बनाया गया है। MMGBY Portal से बस की लाइव लोकेशन और रूट की जानकारी, GPS (VLTD) से सतत निगरानी और बस संगवारी ऐप से डिजिटल टाइमटेबल की सुविधा उपलब्ध है। इससे ग्रामीणों को बस के समय की जानकारी पहले से मिलती है, अनावश्यक इंतजार कम होता है और सुरक्षित एवं भरोसेमंद परिवहन की सुविधा मिलती है। सुशासन सरकार, तकनीक के जरिए ग्रामीणों के सफर को अधिक सुरक्षित और सुगम बना रही है।
सुदूर गांवों तक पहुंची कनेक्टिविटी, विकास को मिली नई रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष में 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े हैं।अब दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल रही है और गांव सीधे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं विकास के अवसरों से जुड़ रहे हैं।









