
रायपुर:छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा जयपुर में आयोजित होने वाली Sub Junior & Junior National Squash Championships के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की टीम के चयन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
चयन ट्रायल 03 अक्टूबर 2026 को स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुधापारा, रायपुर में आयोजित होगा। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी 01 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 अक्टूबर 2026 तक Rajasthan Squash Academy, Sawai Man Singh Stadium, Jaipur में किया जाएगा।
चयन ट्रायल में BU-11, GU-11, BU-13, GU-13, BU-15, GU-15, BU-17, GU-17, BU-19 एवं GU-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना:
इस चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी ही जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए पात्र होंगे। अतः इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने एवं 03 अक्टूबर को चयन ट्रायल में उपस्थित होने की अपील की गई है।






