
रायपुर:खरीफ सीजन 2026 में प्रदेश के 48.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित 48.69 लाख हेक्टेयर लक्ष्य का 99% है। किसानों को अब तक 13.14 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं। वहीं किसानों की जरूरत को देखते हुए 17.64 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.80 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का भंडारण किया गया है।
किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अब तक ₹8,125.51 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में किसानों को समय पर खाद-बीज और कृषि ऋण उपलब्ध कराने के साथ खेती-किसानी को सुगम बनाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।
सुशासन सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।







