
रायपुर:छत्तीसगढ़ की कला, साहित्य और संस्कृति को नई पहचान देने के लिए राज्य सम्मान 2026 के तहत 13 प्रमुख क्षेत्रों में 12 राज्य स्तरीय और 1 राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभाएं 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। चयनित प्रतिभाएं ‘राज्योत्सव 2026’ के राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होंगी। नियमावली और आवेदन प्रारूप के लिए http://cgculture.in देखें।







