
रायपुर: ब्रह्मलीन पीठद्वयाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के 102 वें प्राकट्य महामहोत्सव का
शंकराचार्य आश्रम में भव्य आयोजन किया गया।
यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में शंकराचार्य आश्रम में 102 वें प्राकट्य महामहोत्सव में प्रातः काल भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी का विभिन्न द्रव्यों से अर्चन किया गया।
साथ ही इस पावन अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण में दण्डी स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, जगद्गुरु कुलम् के छात्र, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू ,पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला,भाजपा युवा नेता हरिओम साहू, पार्षद मनोज जांगड़े, बोरियाकला सरपंच हिमांचल साहू, हीरा पान्डेय, भागीरथी पांडेय, अनिल पांडेय ,आचार्य धर्मेंद्र महाराज,महेन्द्र शास्त्री, दीपक पांडेय, राकेश अग्रवाल, अनन्त गुप्ता ,नरसिंह चन्द्राकर, भरत साहू, राधे साहू, परसुराम साहू, खिलावन साहू, कन्हैयालाल साहू, कमल साहू, नन्द कुमार देवांगन ,कमल देवांगन, साधुराम जनकराम सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल थे।











