
Oplus_131072
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे अपने घर-आंगन में एक दीया जलाएं।दीये की रोशनी में जनसेवा के 25 वर्षों को नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा देश के लिए समर्पण और सेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।इसी गौरवपूर्ण यात्रा के प्रति स्नेह और आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। हर घर-आंगन में जलने वाला यह दीप जनभागीदारी और सेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगा।आइए, एक दीया आशीर्वाद का जलाएं और ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़कर जनकल्याण एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा दें।
यह दीप उनके 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद का प्रतीक बने।आइए, ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा और जनभागीदारी के इस संकल्प में सहभागी बनें।









