
Oplus_131072
रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका 14 सितम्बर को रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का शुभारंभ करेंगे। 14 से 23 सितम्बर तक 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में होगी। चक्रधर समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं कलात्मक परंपरा का प्रमुख उत्सव है। समारोह में देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में शास्त्रीय नृत्य, संगीत, लोककला सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।









