
बेमेतरा:छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का दोपहर लगभग 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से बेमेतरा आगमन हुआ।
बेमेतरा हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने गर्मजोशी एवं आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और बेमेतरा आगमन पर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय जी ने जिले के शिक्षकों का सम्मान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा विद्यार्थियोंै के भविष्य को दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।










